केसरिया मिश्री मावा का जायका इसे बनाता है औरों से खास, इस त्योहार हो जाए इसकी मिठास #Recipe

By: RajeshM Thu, 07 Sept 2023 3:44:46

केसरिया मिश्री मावा का जायका इसे बनाता है औरों से खास, इस त्योहार हो जाए इसकी मिठास #Recipe

केसरिया मिश्री मावा राजस्थान की काफी लोकप्रिय मिठाई है। इसका नाम सुनते ही खाने के शौकीन लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। वैसे भी मीठा पसंद करने वालों के लिए स्वीट डिश खाने को किसी खास दिन की जरूरत नहीं पड़ती है। केसरिया मिश्री मावा को बनाना बेहद सरल है और ये काफी कम वक्त में बनकर तैयार हो जाती है।

लंच या डिनर का समापन इस मिठाई को खाकर किया जा सकता है। यह मुंह में एक अलग ही जायका घोल देगी। त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में बाजार से मिठाइयां लाने के बजाय घर में नित नए प्रयोग किए जा सकते हैं। एक बार हमारी रेसिपी के हिसाब से केसरिया मिश्री मावा भी ट्राई करके देखिए।

kesariya mishri mawa,kesariya mishri mawa ingredients,kesariya mishri mawa recipe,kesariya mishri mawa sweet dish,kesariya mishri mawa at home,kesariya mishri mawa halwai

सामग्री (Ingredients)

दूध – 1 लीटर
चीनी बूरा – 1/2 कप
मिश्री – 1/4 कप
केसर – चुटकी भर
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
घी – 1 टी स्पून
पिस्ता – 1 टी स्पून

kesariya mishri mawa,kesariya mishri mawa ingredients,kesariya mishri mawa recipe,kesariya mishri mawa sweet dish,kesariya mishri mawa at home,kesariya mishri mawa halwai

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक पैन लें और उसमें धीमी आंच पर दूध गरम करने के लिए रख दें।
- जब तक दूध में उबाल ना आ जाए और वह गाढ़ा न होने लगे तब तक उसे करछी की सहायता से चलाते रहिए।
- दूध को तब तक गरम करना है जब तक कि वह एक चौथाई ना रह जाए।
- अब इस दूध में चीनी का बूरा, इलायची पाउडर, चुटकीभर केसर और घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इस मिश्रण को मध्यम आंच पर लगभग 5 मिनट तक पकने दें।
- इसके बाद गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
- अब पैन से इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें और उसे ठंडा करने के लिए रख दें।
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसमें मिश्री डालकर बड़े चम्मच की सहायता से अच्छी तरह से मिला दें।
- तैयार है केसरिया मिश्री मावा। इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने फ्रिज में रख दें।
- सर्व करने से पहले इसे केसर और पिस्ता से गार्निश कर दें।

ये भी पढ़े :

# सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा को दी अपना नाम बदलने की सलाह

# रोजर बिन्नी ने दिए संकेत, भारत-पाक के बीच फिर शुरू होगी क्रिकेट सीरीज!

# G-20 Summit: 9 सितम्बर को डिनर पार्टी का आयोजन, दिया जाएगा गीता ज्ञान, अंबानी, अडाणी और ममता बनर्जी आमंत्रित

# वन फैमिली, वन अर्थ, वन फ्यूचर हमारा मंत्र; 21वीं सदी एशिया की सदी है: नरेन्द्र मोदी

# पुरुषों की कई परेशानियों का अंत कर सकता हैं काजू, जानें इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com